सफाई व्यवस्था बदहाल, गदंगी से बजबजा रही शहर की जाम पड़ी नालियां

Apr 06, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर शहर में नालियों की सफाई की कमी से स्थिति गंभीर हो गई है। दुर्गंध और जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

सफाई व्यवस्था बदहाल, गदंगी से बजबजा रही शहर की जाम पड़ी नालियां

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर शहर में एक बार फिर नालियां बजबजाने लगी हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कई इलाकों में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि, वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेना तक भारी पड़ रहा है। ऐसे क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों का कहना है कि, नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। शहर के कई प्रमुख नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं और उनका पानी सड़ रहा है। ऐसे में, मच्छरों के पनपने और विभिन्न तरह के संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

खासकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं। लोगों का आरोप है कि, नगर निगम द्वारा समय पर सफाई नहीं कराई जा रही, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।हड़ताल की चेतावनी से गहराया संकट:इधर, सफाई कर्मियों ने आगामी 14 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी नगर निगम को दी है। यदि यह हड़ताल होती है तो पहले से बदहाल सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। ऐसे में शहर की स्थिति और अधिक गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।लोगों ने शहर में स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि, शहर में स्वच्छता का अर्थ अब केवल कचरा उठाव तक सीमित होकर रह गया है। नालों और नालियों की नियमित सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे स्वच्छ शहर का दावा खोखला नजर आ रहा है। आम जनता का सवाल है कि, आखिर कब शहर को समग्र रूप से स्वच्छ बनाया जाएगा।प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग:शहर वासियों ने शहर की नालियों की सफाई व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि, यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।कहते हैं अधिकारी:मानसून पूर्व नाले नालियों की सफाई के लिए आदेश दिया जा चुका है। शीघ्र ही सफाई अभियान चलाया जाएगा।-नसीमुद्दीन खान, उपनगर आयुक्त, मुंगेरनगर निगम, मुंगेर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।