अपने क्षेत्र में निष्ठा के साथ काम करने वाला हमे जनप्रतिनिधि चाहिये

Oct 25, 2025 09:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

मुंगेर के नागरिकों ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक के पास चाय चौपाल में चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधायक को आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें सुलझाना चाहिए। जाम की समस्या से निपटने के लिए फ्लाईओवर...

अपने क्षेत्र में निष्ठा के साथ काम करने वाला हमे जनप्रतिनिधि चाहिये

मुंगेर,एक प्रतिनिधि। अपने क्षेत्र में निष्ठा के साथ काम करने वाला हमारा विधायक होना चाहिए। इसके बाद ही क्षेत्र का समुचित विकास हो पाएगा। हमारे नेता में विकास करने की ललक होनी चाहिए। जिससे जनसमस्याओं को दूर किया जा सके। आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके निष्पादन करने वाला हमारा नेता होना चाहिए। शुक्रवार को भगत सिंह चौक के समीप चाय चौपाल में शहर की जनप्रतिनिधि कैसा हो इसपर शहर के लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। लोगों ने कहा कि आम व्यक्ति से बेहतर संवाद स्थापित करना, समस्याओं को सुनना और समस्याओं के निष्पादन एवं आवाज उठाने वाला हमारा नेता होना चाहिए।

मुंगेर व जमालपुर में जाम से निजात दिलाने के लिए अबतक कोई भी जनप्रतिनिधि ने सार्थ पहल नहीं की। सरकार और जनप्रतिनिधि को मिलकर जाम वाले जगह पर फ्लाई ओवर का निर्माण करवाना चाहिए। जनप्रतिनिधि ऐसा चुनना है जो वादा करे कि सड़कों के मामले में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श जगह स्थापित करेंगे। मुंगेर का विकास जिसकी प्राथमिकता हो। -तुषार यादव स्वच्छ छवि एवं शिक्षित नेता के लिये हम वोट करेंगे। ऐसा जनप्रतिनिधि जो शिक्षा स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर सके समस्याओं को दूर कर सके। -जय हिंद कुमार अपने क्षेत्र के समुचित विकास करने का लक्ष्य हमारे नेता में हो। जनता से किए गए वादों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक प्रयास करना चाहिए। हमारे सुख-दुख में जो खड़े हो। -डॉ रूपा प्रसाद मुंगेर और जमालपुर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जाम की समस्याओं से निजात दिलाने वाला नेता हो। किए गए वादे को पूरा करने वाले हमारे जनप्रतिनिधि हो। -सन्नी कुमार मुंगेर जिले की आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति को सुदृढ़ करने वाला नेता का चुनाव हम करेंगे। मैं ऐसे नेता के लिये वोट करूंगा जो योग्य एवं शिक्षित हो, जो क्षेत्र के विकास के लिये इमानदारी से काम करे। -मनीष कुमार हमें एक ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए जो हमेशा हमारे सुख-दुख और हमारी समस्याओं को लेकर आवाज़ उठाएं। क्षेत्र में उद्योग धंधे के विकास के लिये काम करे। -मालिक हमें स्वच्छ छवि का जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए जो हमारे अधिकारों को लेकर नर और हमारी लड़ाई में वह भी भागीदारी बने हमें एक ऐसे जनप्रतनिधि को चुनना चाहिए जो जनता के हित में कार्य करें। -दिनेश हमें तो एक ऐसी जनप्रतिनिधि को चुना चाहिए जो सभी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सके और हमेशा अपने शहर को विकास करने में दिन-रात मेहनत करने वाला हो। हम जिस जनप्रतिनिधि को चुन रहे हैं वह स्वच्छ छबि का भी होनी चाहिए। -प्रभात कुमार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;