ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजनादेश पर मुंगेर में जश्न

जनादेश पर मुंगेर में जश्न

लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को लालदरवाजा में भाजपा कार्यकर्ता जबकि गुलजार पोखर स्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मौके पर एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल बरसाए गए और...

जनादेश पर मुंगेर में जश्न
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 25 May 2019 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को लालदरवाजा में भाजपा कार्यकर्ता जबकि गुलजार पोखर स्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मौके पर एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल बरसाए गए और मिठाईयां खिलायी गई। जीत और उत्साह में सभी काफी देर तक झूमते रहें। मोदी- मादी के नारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था।

लालदरवाजा में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो और जनता का प्रति उनके विश्वास की जीत है। इधर, जयदू कार्यालय में जीत की खुशी मनाते जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी ने कहा कि ये चुनाव परिणाम कई मायने में ऐतिहासिक है। इस चुनाव में जाति से उठकर लोगों ने विकास के नाम पर वोट किया।

चुनाव पूर्व मोदी-साह ने जीत का जो खाका तैयार किया था, इस ऐतिहासिक जीत भी वह कारगर साबित हुआ। मोदी ने सबका साथ सबका विकास के नारे में सबका विश्वास शब्द जोड़कर विपक्ष को काफी पीछे छोड़ने का काम किया है। वहीं बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मंडल ने कहा यह जीत उनलोगों में नयी उर्जा का संचय करने का काम किया है। हमारे कार्यकर्ताओं ने जीत का जो प्लेट फॉर्म तैयार किया, यह जीत उसी का नतीजा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें