Munger News: सड़कों पर बालू-गिट्टी रखने वालों पर नगर निगम सख्त,

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: नियमित निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए वार्ड संख्या- 36 स्थित संदलपुर क्षेत्र में सड़कों पर बालू और गिट्टी रखकर आवागमन बाधित करने वालों को नोटि

Munger News: सड़कों पर बालू-गिट्टी रखने वालों पर नगर निगम सख्त,

Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण और अनियमित निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए वार्ड संख्या- 36 स्थित संदलपुर क्षेत्र में सड़कों पर बालू और गिट्टी रखकर आवागमन बाधित करने वालों को नोटिस जारी किया। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सार्वजनिक सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने से यातायात प्रभावित हो रहा था और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों को जल्द सामग्री हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पुरबसराय थाना के समीप निर्माणाधीन भवन के मालिक को भी नक्शा स्वीकृति के लिए नोटिस निर्गत किया गया।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, बिना स्वीकृत नक्शे के भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि, निर्माण कार्य के दौरान नियमों का पालन करें, ताकि शहर में व्यवस्था और सुगम आवागमन बना रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।