30 जून तक मुंगेर में चलेगा राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’,

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

तिक खेती को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को कम करना एवं टिकाऊ खेती के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिला कृषि पदाधिकारी

30 जून तक मुंगेर में चलेगा राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’,

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक पूरे देश में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। राज्य के मुंगेर जिले के प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को कम करना एवं टिकाऊ खेती के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है।

इस अभियान में किसानों को मृदा परीक्षण, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद और फसल चक्र अपनाने की जानकारी दी जाएगी।------हर पंचायत में 100 से अधिक किसानों तक पहुंचेगा अभियान :जिले के सभी 9 प्रखंडों की 96 पंचायतों में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और आत्मा की टीम गोष्ठी, चौपाल और खेत पाठशाला के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेगी। प्रत्येक पंचायत में 100 से ज्यादा कृषकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। किसानों को जल संरक्षण, कम पानी वाली फसलें, ड्रिप इरिगेशन और पराली प्रबंधन की तकनीक भी बताई जाएगी। प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा और सफल मॉडल का प्रदर्शन भी होगा।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को जलवायु अनुकूल बीज और एकीकृत कीट प्रबंधन की जानकारी देंगे। कृषि विभाग ने सभी मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और प्रगतिशील किसानों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि खेत बचेंगे तभी किसान बचेंगे और देश आत्मनिर्भर बनेगा। 30 जून तक चलने वाले इस अभियान से जिले के हजारों किसान लाभान्वित होंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।