मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर शिफ्ट होगा नेत्र विभाग, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

दम उठाया गया है। अब एसएनसीयू वार्ड के समीप तंग जगह में चल रहे नेत्र ओपीडी और नेत्र विभाग को जल्द ही नवनिर्मित मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर स्थानांतरित

मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर शिफ्ट होगा नेत्र विभाग, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब एसएनसीयू वार्ड के समीप तंग जगह में चल रहे नेत्र ओपीडी और नेत्र विभाग को जल्द ही नवनिर्मित मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर स्थानांतरित किया जाएगा। इस बदलाव से न केवल मरीजों को भीड़भाड़ से निजात मिलेगी, बल्कि उन्हें एक ही छत के नीचे बेहतर इलाज भी मिल सकेगा। ​सिविल सर्जन डॉ. राजू के निर्देशानुसार, नेत्र विभाग के प्रभारी डॉ. रईस और अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद तौसिफ हसनैन ने मंगलवार को मॉडल अस्पताल के तीसरे तल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभाग के संचालन के लिए कमरों का चयन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई।​मिलेगी 10 बेड के वार्ड और ओटी की सुविधाःअस्पताल प्रबंधक ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या और ऑपरेशन की जरूरतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर स्थित ओटी कक्ष को अब विशेष रूप से नेत्र ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाएगा। इसके ठीक बगल में 10 बेड का एक आधुनिक नेत्र वार्ड बनाया जाएगा, जहां सर्जरी के बाद मरीजों को रखा जाएगा।​मरीजों के बैठने के लिए होगा विशेष कक्षःओपीडी संचालन के लिए कुल तीन कक्षों को चिन्हित किया गया है। इसमें से एक कक्ष विशेष रूप से प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग हॉल) के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि जांच के लिए आने वाले बुजुर्ग और अन्य मरीजों को खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा दो अन्य कमरे विभागीय कार्यों और परामर्श के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी कक्षों को तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उम्मीद है कि अगले कुछ ही दिनों में शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिससे जिले के नेत्र रोगियों को काफी सहूलियत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।