देवर ने भाभी के सिर पर कुदाल से वार कर किया जख्मी, मौत

Feb 12, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे सरिता देवी के साथ उसके देवर छोटू कुमार ने किसी बात को लेकर मारपीट करने लगा। इसी क्रम में छोटू कु

देवर ने भाभी के सिर पर कुदाल से वार कर किया जख्मी, मौत

बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के मर्जिाचक गांव में बुधवार की दोपहर देवर ने भाभी के सिर पर कुदाल से वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गयी। मृतका सरिता देवी (22) पति नीरज कुमार थी। पुलिस शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे सरिता देवी के साथ उसके देवर छोटू कुमार ने किसी बात को लेकर मारपीट करने लगा। इसी क्रम में छोटू कुमार ने कुदाल के बट से सिर पर वार कर दिया। जिससे सरिता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

जख्मी हालत में बरियारपुर अस्पताल लाया गया। चिकत्सिकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। लेकिन मुंगेर लाए जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई। इसके बाद शव को मर्जिाचक गांव लाया गया। मृतका के परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी। बताया जाता है कि, मृतका के पति एवं अन्य परिजन मामले को रफा-दफा करने में लगे थे। घटना की सूचना मृतका के माता- पिता को भी नहीं दी गयी। घटना की जानकारी मिलने पर बरियारपुर पुलिस को लग गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की करवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि मृतका का मायके शाहकुंड पचरूखी है। परिजन को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पति के साथ अन्य परिजन फरार हैं। मृतका के माता-पिता के आने पर और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।