Munger News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, दो युवक घायल; एक रेफर
Munger News: बरियारपुर में कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के पास एनएच-80 पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 17 वर्षीय मनीष और 15 वर्षीय राहुल घायल हो गए। राहुल की चोट गंभीर है और उसे मुंगेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के समीप एनएच-80 पर सोमवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान पैरूमंडल टोला निवासी 17 वर्षीय मनीष कुमार, पिता सर्वोदय कुमार एवं 15 वर्षीय राहुल कुमार, पिता गोपी साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि राहुल कुमार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेर रेफर कर दिया गया। वहीं मनीष कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए।हने वाला बताया जाता है।


