बच्चा बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी

Apr 06, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक पर सवार रश्मि राज तथा आशीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आ

बच्चा बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो जख्मी

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को प्रखंड के धपरी-असरगंज मुख्य मार्ग स्थित गौरा गांव के समीप बच्चा बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अमदाहा गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री गौरा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ रश्मि राज तथा बढ़ौना गांव निवासी डब्लू मंडल का पुत्र आशीष कुमार बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी गौरा गांव के समीप सड़क पर अचानक दौड़ पड़े बच्चे को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें बाइक पर सवार रश्मि राज तथा आशीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आसपास के ग्रामीणों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी का समुचित इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दिया। दुर्घटना में जख्मी गौरा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ रश्मि राज ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद मैं आशीष कुमार के साथ अपने घर अमदाहा आ रही थी। तभी केंद्र से कुछ आगे बढ़ने के बाद अचानक एक बच्चा सड़क पर दौड़ पड़ा। वहीं बच्चा को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें हम दोनों जख्मी हो गए। इधर इलाज कर रहे डॉ. अमित कुमार ने बताया कि रश्मि राज के नाक में चोट आई है तथा आशीष कुमार के पैर में चोट आई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।