ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमां और पिता पर जान से मारने का लगाया आरोप

मां और पिता पर जान से मारने का लगाया आरोप

एक महिला ने अपने मां, पिता और अन्य परिजनों में कथित रुप से जान से मारने का आरोप लगाया है। घायल महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया...

मां और पिता पर जान से मारने का लगाया आरोप
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 15 Aug 2018 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

एक महिला ने अपने मां, पिता और अन्य परिजनों में कथित रुप से जान से मारने का आरोप लगाया है। घायल महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इधर, मामले को रफा-दफा करने के लिए महिला के परिजन अस्पताल पहुंचकर उससे मिन्नतें करने में लगे हैं। उधर, महिला पिता, मां सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ी है। नया रामनगर थाना क्षेत्र के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के फरदा निवासी रानी देवी को उसके पति तेज प्रताप यादव ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। रानी ने बताया कि मैं लखीसराय के गुड्डी गांव में ससुराल में थी। पिता राजेन्द्र यादव ससुराल से जान से मारने की नीयत से घर लाए। घर आने के बाद पिता, मां व अन्य ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। मुझे फांसी लगाकर जान से मारने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन सही समय पर मेरे पति के आ जाने के कारण मेरी जान बच गयी। जब मारने का कारण पूछा गया तो रानी ने बताया कि मैंने 20 हजार रुपये पिता को दिया था। रुपये मांगने के कारण मुझे मारने की कोशिश की गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें