ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमानसून पड़ा सुस्त, मुंगेर के किसान मायूस

मानसून पड़ा सुस्त, मुंगेर के किसान मायूस

दो दिनों से सुस्त पड़े मानसून से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। धान का बिचड़ा गिराने के काम में आई तेजी थम गई है। किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

मानसून पड़ा सुस्त, मुंगेर के किसान मायूस
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 10 Jul 2018 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

दो दिनों से सुस्त पड़े मानसून से किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। धान का बिचड़ा गिराने के काम में आई तेजी थम गई है। किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मानसून के शुरुआती दौर में किसानों को अच्छी बारिश होने की आस जगी थी। हालांकि दो-तीन दिनों तक तो अच्छी बारिश हुई लेकिन बारिश के एकाएक थम जाने से खेतों में धान का बिचड़ा गिराने का काम सुस्त पड़ गया है। इसके साथ ही गर्मी में भी बढ़ोतरी हो गई है।

पिछले दो दिनों से तापमान में इजाफा हुआ है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। नौ जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच गया। अगले दो दिनों तक के मौसम पर गौर करें तो 10 जुलाई को तूफान आने की संभवना है। 11 जुलाई को भी बादल से ढका मौसम रहने का पूर्वानुमान है।

उसी प्रकार 12 जुलाई को बादल छाए रहने तो 13 जुलाई को तूफान आने की संभावना है। जबकि 14 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच आमलोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

क्या कहते हैं किसान : किसान अनिल कुमार झा, रविकांत कुमार, हवेली खड़गपुर के महेश सिंह, मंटू सिंह ने कहा कि मानसून आने के शुरुआती दौर में जिस प्रकार बारिश हुई अगर वही रफ्तार रहती तो धान का बिचड़ा गिराने का काम खत्म हो गया रहता।

क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक : कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रो. मुकेश कुमार कुमार ने कहा कि सुस्त पड़े मानसून से धान की खेती प्रभावित हो सकती है।

ऐसी स्थिति में किसान श्री विधि तकनीक का इस्तेमाल कर धान का बिचड़ा लगाएं। उन्होंने कहा कि इस विधि से मात्र 8 से 10 दिनों के अंदर बिचड़ा तैयार हो जाता है।

धूप से बच्चों को बचाएं : शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बढ़ती गर्मी में विशेषकर बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सर्द और गर्म से बच्चे ज्यादा शिकार होते हैं। धूप से बच्चों को बचाकर रखें। बच्चों को बार-बार पानी में नमक-चीनी का घोल मिश्रण करके पिलाएं। धूम में बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं। बीमार होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर ही दुकान से दवा खरीदें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें