ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजिल में आज से मानसून कर सकता है प्रवेश

जिल में आज से मानसून कर सकता है प्रवेश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से जिले में मानसून प्रवेश करने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण अगले 15 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश होते ही ना सिर्फ तापमान में...

जिल में आज से मानसून कर सकता है प्रवेश
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 12 Jun 2020 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से जिले में मानसून प्रवेश करने की संभावना जताई गई है। जिसके कारण अगले 15 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश होते ही ना सिर्फ तापमान में थोड़ी कमी आ जाएगी, बल्कि आम जनों को गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिलेगी। वहीं बारिश होने से किसानों को धान की बुवाई का अवसर भी मिल जाएगा।

15 दिन तक रुक-रुक कर हो सकती है बारिश: कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को लगभग 3 एमएम तथा शनिवार को 2 एमएम बारिश होने की संभावना है। इसी तरह से एक पखवारे तक रुक रुक कर बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को होगा। किसानों को धान की खेती के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है। पिछले 1 सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण जहां मकई सहित अन्य गरमा फसल धूप में झुलसने लगे हैं। वहीं धान की बुवाई को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे में यदि मानसून प्रवेश कर जाती है तो फिर धान की बुवाई के लिए किसानों को चिंतित नहीं होना पड़ेगा। जिन किसानों ने अब तक धान का बिचड़ा नहीं लगाया है। वे बारिश होते ही धान का बिचड़ा लगा लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें