मिशन कर्मयोगी के तहत साधना सप्ताह प्रशिक्षण अनिवार्य

Apr 09, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने मिशन कर्मयोगी के तहत शिक्षकों के लिए साधना सप्ताह प्रशिक्षण कार्यक्रम के निर्देश जारी किए हैं। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन मोड में होगा, जिसमें शिक्षकों को पंजीकरण कराना होगा और प्रमाण पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य है। विभाग ने शिथिलता स्वीकार नहीं करने की चेतावनी दी है।

मिशन कर्मयोगी के तहत साधना सप्ताह प्रशिक्षण अनिवार्य

मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने मिशन कर्मयोगी के बुधवार तहत आयोजित साधना सप्ताह प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं सभी कोटि के शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कार्मिक सुधार एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मियों की कार्यकुशलता एवं दक्षता में वृद्धि करना है।ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से होगा प्रशिक्षण:जारी निर्देश के अनुसार, अप्रैल 2026 में साधना सप्ताह के दौरान सभी शिक्षकों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। लॉगिन ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद पोर्टल पर लगभग 4 घंटे के ऑडियो-वीडियो आधारित संक्षिप्त प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध रहेंगे।

प्रत्येक मॉड्यूल के समापन पर प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा।प्रमाण पत्र डाउनलोड कर जमा करना अनिवार्य:सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रमाण पत्र डाउनलोड कर उसकी सॉफ्ट कॉपी 9 अप्रैल 2026 तक समग्र शिक्षा कार्यालय में कार्यरत सहायक साधन सेवी नवीन कुमार को उपलब्ध करानी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि, इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि, वे अपने-अपने प्रखंड के विद्यालयों से शिक्षकों के प्रमाण-पत्र एकत्र कर समन्वय स्थापित करें। वहीं, समग्र शिक्षा कार्यालय को विद्यालयवार प्रमाण पत्रों का एकीकृत प्रतिवेदन तैयार कर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।