लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर पिता ने लगायी गुहार
तारापुर के धौनी गांव निवासी दिवेश चौधरी ने अपने 17 वर्षीय पुत्र दिब्यांशु कुमार के लापता होने की सूचना दी है। दिब्यांशु 31 जनवरी को घर से निकला था और वापस नहीं आया। पिता ने आशंका जताई है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तारापुर। तारापुर नगर क्षेत्र के धौनी गांव निवासी दिवेश चौधरी ने अपने 17 वर्षीय पुत्र दिब्यांशु कुमार के लापता होने को लेकर तारापुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पिता ने बताया है कि उनका पुत्र बीते 31 जनवरी की सुबह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। आशंका जताई गई है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित पिता ने बताया कि दिब्यांशु के पास एक मोबाइल फोन है, जिसका नंबर 7482979871 है। यह मोबाइल कभी-कभी ही चालू होता है। उन्होंने अपने पुत्र की तलाश सभी सगे-संबंधियों एवं संभावित स्थानों पर की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



