जब लापता था तो थी जिंदा होने उम्मीदे, अब मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

खंडबिहारी निवासी मनीष कुमार सिंह के 10 वर्षीय पुत्र वीर कुमार सिंह लगभग 9 माह से लापता है। हाल ही में एक कुएं से वीर का कपड़ा और हड्डियां बरामद हुई हैं, जिससे परिवार और पुलिस को उसकी मौत की आशंका है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है।

जब लापता था तो थी जिंदा होने उम्मीदे, अब मातम

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। लगभग 9 माह से अधिक समय से लापता खंडबिहारी निवासी मनीष कुमार सिंह का 10 वर्षीय पुत्र वीर कुमार सिंह का कपड़ा कुएं से बरामद होने के बाद परिजन समेत हवेली खड़गपुर पुलिस को भी अब अधिक विश्वास होने लगा है कि कुंआ से बरामद हड्डियां वीर की हो सकती है। हालांकि कुंआ से बरामद कंकाल को डीएनए टेस्ट और फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने भेजा है। जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आने की संभावना जताई जा रही है। जिससे यह पूरी तरह स्पष्ट होगा कि कुंआ से बरामद हड्डियां वीर की है या किसी और की।

हालांकि परिजन और ग्रामीण यह बिल्कुल पुख्ता तौर पर मान चुके है कि कुएं से बरामद कपड़ा अगर वीर का है तो उससे बरामद हड्डियां भी उसी की हो सकती है। इस बात को लेकर पुलिस का भी यही मानना है। इधर हिरासत में लिए गए गांव के कुछ युवक जिनमें चार युवक शामिल है बताया जा रहा है कि ये सभी नाबालिग है उससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी लेकर इसके पीछे की वाजिब हकीकत सामने लाने के लिए प्रयास कर रही है। जानकार सूत्र बताते है कि पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंच चुकी है और इसमें शामिल एक एक आरोपी को धर दबोचने में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी के साथ विशेष रणनीति के तहत तमाम पहलुओं और हिरासत में लिए गए गांव के पांच युवक और महिलाओं से गहराई से जानकारी लेकर इस घटना के मुख्य सूत्रधार का पता लगा रही है कि आखिर ये सभी कम उम्र के युवक को किस व्यक्ति का संरक्षण मिला था। इधर वीर के मामा राजा सिंह ने शनिवार की शाम बताया कि डीएनए रिपोर्ट बाद में पता चलेगा लेकिन शनिवार को कुछ अस्थियों को परिवार के सदस्यों ने गंगा में प्रवाहित किया। घर में दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। 9 महीने से मेरी बहन और बहनोई समेत परिवार के सदस्य वीर के लापता होने से एक एक दिन बेटे के ग़म में काट रहे थे। इधर कुंआ से हड्डियां और कपड़े बरामद होने के बाद तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि जबतक वीर लापता था तो परिवार जनों को उम्मीद थी। लेकिन अब जब कुएं से कंकाल और वीर के कपड़े बरामद हुए है इससे अब वीर के नहीं होने का अहसास हो रहा है। इधर घटना को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों में आक्रोश है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।