तीन मिट्टी लोड टेलर ट्रैक्टर जब्त
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
सौरबाजार में मंगलवार को माइनिंग के पदाधिकारी ने बिना ढके मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रेलर को जप्त किया। यह ट्रैक्टर सड़क किनारे से धूल उड़ाते हुए जा रहा था, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। माइनिंग अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि इसे बिना ढके मिट्टी ले जाने के कारण जब्त किया गया है।

सौरबाजार। मंगलवार के दोपहर मीनिंग के पदाधिकारी ने सौरबाजार थाना क्षेत्र मैं मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रेलर को जप्त कर थाने के हवाले किया है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मिट्टी लोड टेलर ट्रैक्टर बिना ढके हुए सड़क किनारे से जा रहा था। जिससे काफी धूल उड़ रहा था। जिसके कारण लोगों को आवागमन के दौरान काफी दिक्कतें होती थी। जिस कारण माइनिंग के पदाधिकारी इसे जब्त कर थाना के हवाले कर दिया। इस संबंध में माइनिंग के पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि बिना ढके हुए मिट्टी ले जाने के कारण इसे जप्त किया गया है और चालान काटा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


