ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरमंदिर निर्माण निधि अभियान को ले बैठक

मंदिर निर्माण निधि अभियान को ले बैठक

हवेली खड़गपुर | एक संवाददाता रविवार को नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी...

मंदिर निर्माण निधि अभियान को ले बैठक
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 18 Jan 2021 03:29 AM
ऐप पर पढ़ें

हवेली खड़गपुर | एक संवाददाता

रविवार को नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। जिसमें आरएसएस, बजरंगदल विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, अभाविप के सदस्यों के साथ नगर के प्रबुद्धजनों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में 15 से 27 फरवरी तक श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान पर चर्चा की गई। जिला संचालन टोली के प्रमुख अभियान के जिला संचालन टोली के धनंजय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र मंदिर के निर्माण के लिए यह चंदा किया जा रहा है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक रजनीश कुमार ने कहा कि नगर मंडल कमेटी का गठन कर स्वंयसेवकों को जिम्मेदारियां सौपी जा रही है। उन्होंने बताया कि खड़गपुर नगर मंडल में 8 बस्ती है। जिनमें कलेक्टर और डिपोजिटर का चयन कर उन्हें दायित्व सौंपा गया है। साथ ही निधि समर्पण अभियान से जुड़ी कई प्रमुख जानकारियां दी गई। इस मौके पर मुख्य शिक्षक मुन्ना जी, बजरंग दल के सह संयोजक आशीष जी, अभियान प्रमुख शिवप्रकाश, नगर कार्यवाह कुणाल किशोर, जिला किसान संयोजक अवधेश यादव आदि मौजूद थे।

प्रखंड भाजपाध्यक्ष दक्षिणी अनंत कुमार, विवेक केशरी जैन, शंभू केशरी, अभाविप के जिला सोशल मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला, शुभम कुमार केशरी, राकेश चन्द्र सिन्हा, डा. अशोक कुमार केशरी, पुरुषोत्तम पंडित, आशु टिबड़ेवाल, निरंजन कुमार मंडल, चन्द्रशेखर राणा, ललन झा, सुजीत मुन्ना, अजीत साह, संजय ठाकुर, अंश, मेहुल, कन्हैया केशरी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें