तौफिर में आस्था का महासागर: 551 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आगाज

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

महासागर: 551 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आगाज गंगा जल लेकर निकलीं श्रद्धालु महिलाएं, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा

तौफिर में आस्था का महासागर: 551 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आगाज

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत मय अंतर्गत तौफिर गांव में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री श्री 108 विष्णु विशाल महायज्ञ के शुभारंभ पर गांव भक्ति और उत्साह से सराबोर दिखा। कार्यक्रम की शुरुआत 551 श्रद्धालु महिलाओं की भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। सुबह से ही उत्सवी माहौल के बीच पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं गंगा तट पहुंचीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “जय श्रीहरि” के जयघोष के साथ यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची, जहां गंगा जल स्थापित किया गया। घुड़सवारों की टोली ने शोभायात्रा की भव्यता और बढ़ा दी।

इस अवसर पर जिप सदस्य निवास मंडल, समाजसेवी अनिल यादव, प्रकाश यादव, मुखिया प्रतिनिधि विकास यादव, गणेश गौतम समेत सैकड़ों गणमान्य व ग्रामीण मौजूद रहे। महायज्ञ के पहले दिन कलश्श शोभा यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना व अग्नि प्रज्ज्वलन के बाद यज्ञ का शुभारंभ किया गया। साध्वी विजया लक्ष्मी शास्त्री, मथुरा ने श्रीराम कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक महंत मिथिलेश बाबा, सहरसा ने भागवत कथा का रसपान कराया। रात्रि में अयोध्या की श्री मालती रतन रामलीला मंडली द्वारा स्वामी श्री महाराज जी के सान्निध्य में रामलीला का मंचन किया गया। आयोजक श्री 108 विष्णु विशाल महायज्ञ समिति, तौफिर ने सभी ग्रामवासियों से सपरिवार पुण्य लाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन धार्मिक एकता व सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।