Munger News: भागवत कथा के तृतीय दिवस गूंजा विपत्तियों में भी प्रभु-स्मरण का संदेश

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: संदेश माता कुंती, अजामिल और परीक्षित प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, पूर्व विधायक अजय सिंह व साईं शंकर सम्मानित जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्री मारव

Munger News: भागवत कथा के तृतीय दिवस गूंजा विपत्तियों में भी प्रभु-स्मरण का संदेश

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्री महामाया शक्ति धाम मंदिर के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन धाम से पधारीं कथा व्यास डॉ. लवी मैत्रेयी शर्मा ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन का वास्तविक उद्देश्य भगवान की भक्ति, सत्संग और उनके प्रति पूर्ण समर्पण है। उन्होंने माता कुंती के चरित्र का उल्लेख की, तथा कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से सुख नहीं, बल्कि विपत्तियां मांगी थीं, क्योंकि प्रत्येक संकट में भगवान स्वयं उनकी रक्षा के लिए उपस्थित होते थे। उन्होंने कहा कि विपत्तियां मनुष्य को ईश्वर के अधिक निकट लाती हैं और अहंकार का नाश कर भक्ति को दृढ़ बनाती हैं। कथाव्यास ने अजामिल प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कुसंगति मनुष्य का पतन कर देती है, जबकि सत्संग और भगवान के नाम का स्मरण जीवन का उद्धार करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सदाचार अपनाने और भगवान के नाम-स्मरण को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

महाभारत का प्रसंग

वहीं महाभारत प्रसंग में उन्होंने बताया कि अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बालक परीक्षित की रक्षा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने की थी। वहीं भीष्म पितामह के अंतिम उपदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म, न्याय और प्रजा का हित ही किसी भी शासक का सर्वोच्च कर्तव्य होना चाहिए। इधर, व्यास पीठ से पूर्व विधायक अजय सिंह एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कथा में तीसरे दिन मुख्य यजमान महेश संघई ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर गिरधर संघई, जयशंकर शर्मा, सुजीत संघई, कमलेश खेतान, माधव मस्कारा, राजकुमार शर्मा, रितेश गर्ग, गोपाल शर्मा, सौरभ बाजोरिया, सुरेश बुधिया, श्यामल साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

कितने दिन का श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आयोजित किया गया है?
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आयोजित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।