Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMassive Celebration of Vishwakarma Puja in Jamalpur Over 50 000 Devotees Attend

उमस भरी गर्मी के बीच जमालपुर कारखाना व मेला का उठाया शहरवासियों व रेलकर्मियों ने लुत्फ

मेला-ठेला का आनंद उठाते लोग फोटो जेएमपी: 3: रेल इंजन पर चढ़कर फोटो सेसन कराते बच्चे व महिलाएं फोटो जेएमपी: 4: भगवान विश्वकर्मा पूजा के बाद प्रसाद ग्र

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 17 Sep 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
उमस भरी गर्मी के बीच जमालपुर कारखाना व मेला का उठाया शहरवासियों व रेलकर्मियों ने लुत्फ

जमालुपर। निज प्रतिनिधि लौहनगरी जमालपुर में श्रीश्री 108 विश्वकर्मा की पूजा की धूम रही। एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर में विश्वकर्मा पूजा देखने को लेकर मंगलवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं व शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक लोगों ने जहां श्रीश्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, आरती और जयकारा लगाते दिखे, तो वहीं कारखाने में विविद्य निर्माण व मरम्मत कार्य देकर आह्लादित होते हुए। उमस भरी गर्मी के बीच जमालपुर, मुंगेर, धरहरा, कजरा, किऊल, सुल्तानगंज, भागलपुर, खगड़िया, मानसी और बेगूसराय से हजारों की संख्या में लोग वर्कशॉप पहुंचे थे। कारखाना गेट संख्या एक पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार और इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने सुरक्षा की कमान संभाली, जबकि कारखाना गेट संख्या छह पर आदर्श थाना जामलपुर की एएसआई लवली कुमारी अपने जवानों की टीम के साथ विधि-व्यवस्था संभाली।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसलिए कारखाना गेट संख्या एक और छह के साथ कारखाना के भंडार विभाग शॉप, डीपीएस शॉप, क्रेन शॉप, एमटीएस शॉप व डब्लूआरएस वन, टू, थ्री व फोर शॉप सहित अन्य गुप्त स्थानों पर दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे से नजर बनाए रखी थी। इधर विभिन्न शॉप में कर्मियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्वकर्मा पूजा अर्चना की। हर शॉप में रोलेक्स और विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित किया गया था। करीब 25 स्थानों पर 108 विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। सुबह से पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का दौर संध्या चार बजे तक चलता रहा। क्या बच्चे-बुढ़े, युवा-युवतियां तथा महिलाओं ने भी इंजन, क्रेन, टावर कार, मिस मफेट पर चढ़कर सेल्फी लेते दिखे। कारखाना परिसर में बुद्ध भगवान का बुद्धा विहार गार्डन और स्क्रैप से निर्मित इंडिया गेट आकर्षण का केंद्र बना रहा। इधर कारखाने के गेट संख्या एक और तीन से लेकर वर्कशॉप रोड तक मेला-ठेला लगा रहा। तथा जमकर सामानों की भी खरीदारी हुई। रेल इंजन और क्रेन पर चढ़कर बच्चों ने ली सेल्फी का लुत्फ विश्कर्मा पूजा में कारखाना घुमने आए लोगों ने अपने परिवार के साथ रेल इंजन, मिस मफेट, टावर कार और 140 हाईड्रोलिक क्रेन शॉप पर चढ़कर न सिर्फ लुत्फ उठाए, बल्कि सेल्फी लेकर भी अपनी यादें सुरक्षित की। विभिन्न शॉपों का लिया सीडब्लूएम सहित इरवो अध्यक्षा ने जायजा वर्कशॉप के सीडब्लूएम वीपी वर्णवाल, डिप्टी प्रोडक्शन डॉ. अभ्युदय सहित इरवो अध्यक्षा अनीता वर्णवाल की टीम क्रेन शॉप सहित अन्य शॉपों का जायजा लिया, तथा विश्वकर्मा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सीब्डलूएम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद से जमालपुर करखाना तरक्की की राह पर है। यहां विविध निर्माण व मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। तथा वर्कलोड की कमी दिन दिनों दूर हो रही है। सिर्फ जमालपुर में 16 को मनाया जाता है श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा पूरे भारत में जहां विश्वकर्मा पूजा में 17 सितंबर को मनाया जाता है। लेकिन लौहनगरी जमालपुर में ही एक दिन पहले 16 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा मनाया जाता है। कारखाना सहित पूर्व रेलवे डीजल शेड, मॉडल स्टेशन जमालपुर, कैरेज व वैगन विभाग व अन्य रेल क्षेत्रों सहित शहरवासी भी मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा समारोहपूर्वक मनाया है। हालांकि शहर के आधी आबादी आज विश्वकर्मा की पूजा करेंगे। गौरतलब है कि सन् 8 फरवरी 1862 ई. में अंग्रेजों ने एशिया का प्रसिद्ध और देश का पहला कारखाना जमालपुर की नींव डाली थी। तबतक से लेकर आज भी एक दिन पूर्व छुट्टी देने तथा पूजा करने की इजाजत दी जाती रही है। नई दिल्ली के आदेश पर कोई बदलाव जमालपुर वर्कशॉप के लिए नहीं किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।