गुरुवार को उदिया तिथि पर गंगा स्नान, पूजा और पतंगों के संग मनाई गई मकर संक्रांति

Jan 16, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

में यह पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गंगा स्नान एवं पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: गुरुवार को भी अहले सुबह से ही मुंगेर के कष्टहर

गुरुवार को उदिया तिथि पर गंगा स्नान, पूजा और पतंगों के संग मनाई गई मकर संक्रांति

मुंगेर, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुंगेर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी आस्था, परंपरा और उल्लास के रंग में रंगा रहा। अधिकांश लोगों ने सूर्य की उदिया तिथि को मानते हुए गुरुवार को मुख्य रूप से मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस अवसर पर गंगा स्नान, पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और पतंगबाजी के साथ जिलेभर में यह पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गंगा स्नान एवं पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: गुरुवार को भी अहले सुबह से ही मुंगेर के कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट, कंकड़ घाट, बलुआ घाट एवं मनियारचक घाट सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हजारों लोगों ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और मां गंगा की पूजा की। इसके बाद विधि-विधान से संक्रांति की पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि, मकर संक्रांति पर गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है और कष्टों का निवारण होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान गंगा में निजी नाव परिचालन पर रोक लगी रही। पतंगों से सजा आसमान, बच्चों में दिखा खास उत्साह: पर्व के साथ मनोरंजन का रंग भी पूरे जिले में छाया रहा। दोपहर होते ही शहर और ग्रामीण इलाकों में बच्चों एवं युवाओं ने छतों पर चढ़कर पतंग उड़ाने का आनंद लिया। रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा रहा। बच्चों में पतंग काटने की होड़ दिखी, वहीं घरों में पूजा के बाद दही-चूड़ा, तिलकुट, गुड़ और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया गया। दान-पुण्य और सामूहिक भोज का आयोजन: मकर संक्रांति के अवसर पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व रहा। लोगों ने गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र एवं तिल-गुड़ का दान किया। कई स्थानों पर खिचड़ी महोत्सव और सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ। इस क्रम में डीएम निखिल धनराज ने भी मुंगेर के सभी मीडिया कर्मियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जहां डीएम ने नए जिला जनसंपर्क एवं सूचना पदाधिकारी, अंकित कुमार से पत्रकारों को परिचय कराया और पत्रकारों के साथ विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। कुल मिलाकर मकर संक्रांति के पर्व ने मुंगेर को आस्था, भाईचारे और उल्लास के सूत्र में बांध दिया। गुरुवार को भी श्रद्धा और परंपरा के साथ यह पर्व पूरे जिले में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;