महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक
असरगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिवरात्रि के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की गई। विभिन्न मंदिरों से बारात और झांकी निकाली जाएगी। बैठक में कई समाजसेवी और स्थानीय नेता उपस्थित थे।

असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विपुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिवरात्रि के दौरान जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। कमरांय गांव के गौतम सिंह ने बताया कि कर्पूरानाथ महादेव मंदिर परिसर में दो दिवसीय नाटक का मंचन होगा। पूर्व जिप सदस्य अनिल वैद्य ने नगर पंचायत स्थित सौम्या नाथ मंदिर एवं लदौआ मोड़ स्थित बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर से बारात निकालने की जानकारी दी। वहीं रहमतपुर ,मासूमगंज, असरगंज बस स्टैंड,सजुआ,अमैया,माछीडीह, सादपुर सहित अन्य शिव मंदिरों से भी बारात एवं झांकी निकाली जाएगी।
बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामबरन बिंद, सरपंच उदयानंद उदय, समाजसेवी सदानंद सिंह, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान,नंदकिशोर यादव,जयप्रकाश झा, सुनील मंडल, मोहम्मद आजम, मोहम्मद शफी आलम, अवधेश रंजन कुमार, सोनू कुमार ,चक्रधर यादव आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


