ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरपोखर जीर्णोद्धार कार्य में मानव श्रम की जगह मशीन का किया जा रहा उपयोग

पोखर जीर्णोद्धार कार्य में मानव श्रम की जगह मशीन का किया जा रहा उपयोग

तारापुर। निज संवाददाता मनरेगा के तहत तारापुर प्रखंड के अफजल नगर पंचायत

पोखर जीर्णोद्धार कार्य में मानव श्रम की जगह मशीन का किया जा रहा उपयोग
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 25 Jun 2022 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

तारापुर। निज संवाददाता

मनरेगा के तहत तारापुर प्रखंड के अफजल नगर पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर काम को अंजाम दिया जा रहा है। रोजगार सृजन पर आधारित मनरेगा योजना में अभिकर्ता पंचायत रोजगार सेवक की भूमिका लापरवाही पूर्ण है। मानव श्रम के नाम पर मशीन का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। बेलहरनी पोखर जीर्णोद्धार कार्य में 8,91,178 रुपए की राशि से कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें 4460 मानव दिवस कार्य होने हैं। योजना में श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं। पंचायत वासियों में इसकी चर्चा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। स्थलीय जांच में भी जेसीबी चलता हुआ दिखाई देता है। कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया गया है। इस संबंध में विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी से बात करने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में इस प्रकार के कार्य को नियम विरुद्ध बताया।

क्या कहते हें अधिकारी: एसडीओ रंजीत कुमार ने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है। जानकारी मिलने के साथ ही उन्होंने पीओ मनरेगा को स्थल पर वस्तु स्थिति का पता लगाने को कहा है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी। मनरेगा के कार्य में कहीं भी जेसीबी का इस्तेमाल नहीं होना है। सभी कार्य मानव श्रमिक से किया जाना है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें