एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की दी जानकारी
संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में एसपी. यादव लाइब्रेरी परिसर में एलपीजी गैस सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निशामक पदाधिकारी और ग्रामीण वितरक ने छात्रों को रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग और आपातकालीन उपायों की जानकारी दी। गैस रिसाव के समय घबराने की बजाय ठंडा दिमाग रखना जरूरी है।

संग्रामपुर। संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित एसपी. यादव लाइब्रेरी परिसर में सोमवार को एलपीजी गैस सुरक्षा से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तारापुर अग्निशामक पदाधिकारी एवं संग्रामपुर इंडियन ग्रामीण वितरक के मैनेजर सुकेश दास ने संयुक्त रूप से उपस्थित छात्र-छात्राओं को रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग, संभावित दुर्घटनाओं से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी उपायों की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि गैस रिसाव की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत रेगुलेटर बंद करना चाहिए, बिजली के स्विच का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा दरवाजे-खिड़कियां खोलकर हवा का आवागमन सुनिश्चित करना चाहिए।
साथ ही अग्निकांड की स्थिति में प्राथमिक बचाव के उपायों पर भी व्यावहारिक जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


