ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरलॉकडाउन : पुलिस भी कर रही गरीबों और असहायों की मदद

लॉकडाउन : पुलिस भी कर रही गरीबों और असहायों की मदद

जमालपुर (मुंगेर)। एक संवाददाता

लॉकडाउन : पुलिस भी कर रही गरीबों और असहायों की मदद
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 30 Mar 2020 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

जमालपुर (मुंगेर)। एक संवाददाता लॉकडाउन के इस माहौल में गरीब और असहाय लोगों की मदद करने में पुलिस अहम रोल अदा कर रही है। रविवार को ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने स्वयं खाना बनाकर गरीब और भटक रहे लोगों के बीच बांटा। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कहीं भी भूखा व्यक्ति मिलता है तो स्वयं के स्तर पर उनकी मदद कर उन्हे भरपेट भोजन करा आपदा राहत केंद्र भेजा जा रहा है। बताया कि पुलिस जवानों द्वारा वैसे लोग जो पटना, गया, मुगलसराय आदि जगहों से पैदल जमालपुर पहुंच रहे हैं उन्हें भी लंच पैकेट दिया जा रहा है। स्थानीय पुलिस निर्धन और असहाय लोगों के सेवा के लिए पुरी तरह जी जान से जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें