ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर लोजपा की प्राथमिकता बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट: सूरजभान

लोजपा की प्राथमिकता बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट: सूरजभान

गुरुवार को श्री कृष्ण सिंह खेल मैदान कहुआ पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज एवं राष्ट्रीय सचिव हीरा झा ने तारापुर विधानसभा की प्रत्याशी मीना देवी के समर्थन में...


लोजपा की प्राथमिकता बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट: सूरजभान
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरFri, 23 Oct 2020 03:25 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को श्री कृष्ण सिंह खेल मैदान कहुआ पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज एवं राष्ट्रीय सचिव हीरा झा ने तारापुर विधानसभा की प्रत्याशी मीना देवी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को लगातार तीन बार मौका दिया। लेकिन उन्होंने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया। लोजपा की प्राथमिकता बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट है। उनकी पार्टी इसी वीजन के साथ काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा नीतीश शासन काल के 15 वर्ष में बिहार का बुरा हाल है। सात निश्चय योजना और शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। रोजगार के लिए युवा पलायन कर रहे हैं। लोजपा राष्ट्रीय सचिव श्री झा कहा कि उनकी पार्टी जमात की राजनीति करती है। मौके पर प्रत्याशी मीना देवी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश सिंह, दलित सेना जिलाध्यक्ष रविंद्र पासवान, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू, युवा प्रदेश महासचिव शशिशेखर राणा, प्रखंड अध्यक्ष तारापुर जयराम मंडल आदि मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष संग्रामपुर संतोष कुमार सिंह ,आईटी सेल जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, टेटियाबंबर प्रखंड अध्यक्ष विभाकर सिंह, दलित सेना जिला उपाध्यक्ष चंदन पासवान आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें