10 दिन से बत्ती गुल, घेराव
बनहरा पंचायत के महादलित टोले में 10 दिनों से बिजली नहीं है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बनहरा पीएसएस का घेराव किया एवं नारेबाजी की। वार्ड सदस्य मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में महिमाचक महादलित टोले की...
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 06 Jun 2020 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें
बनहरा पंचायत के महादलित टोले में 10 दिनों से बिजली नहीं है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बनहरा पीएसएस का घेराव किया एवं नारेबाजी की। वार्ड सदस्य मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में महिमाचक महादलित टोले की महिलाओं एवं पुरुषों ने पीएसएस के मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण पागो मांझी, रतन मांझी, श्याम मांझी, फुलकी देवी, माला देवी, शांति देवी, सुलोचना देवी ने कहा कि दस दिन पहले आंधी आई थी। उस दिन गुल ही बिजली नहीं आई है। जेई अमित कुमार ने कहा कि लगातार 10 दिनों से किसी न किसी फीडर में काम चल रहा है। महादलित टोले में शुक्रवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।