मुंगेर सदर अस्पताल में मौत बांटने वालों पर गिरेगी गाज, अनुबंध रद्द करने की तैयारी!

Apr 07, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर सदर अस्पताल में बायो-मेडिकल कचरा जलाने के कारण सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। अस्पताल प्रशासन ने दोषी कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है, और संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमओयू रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। अस्पताल में धुएं के कारण बच्चों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।

मुंगेर सदर अस्पताल में मौत बांटने वालों पर गिरेगी गाज, अनुबंध रद्द करने की तैयारी!

​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर को गैस चैंबर में तब्दील करने वाले लापरवाहों की अब खैर नहीं। बायो-मेडिकल कचरे को सरेआम जलाकर मरीजों और शहरवासियों के फेफड़ों में जहर घोलने वाले प्रबंधन पर अब कानूनी हंटर चलने को तैयार है। इस अमानवीय कृत्य पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजू ने स्पष्ट कर दिया है कि दोषी एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।​स्पष्टीकरण के बाद एमओयू होगा रद्दः​सिविल सर्जन ने बताया डा. राजू कि अस्पताल के कचरा प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली कंपनी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर इस कंपनी के साथ हुए एमओयू को रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने उन लापरवाह अधिकारियों और एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है जो अब तक नियमों को ठेंगे पर रखकर मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।​मासूमों की सांसों पर पहराः​रविवार को जिस तरह ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर के पीछे जहरीला धुआं फैलाया गया, उसने एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कुपोषित बच्चों तक को नहीं छोड़ा। अस्पताल जहां जीवन मिलता है, वहां प्रबंधन की लापरवाही ने स्लो पॉइजन बांटने का काम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कल ही स्पष्टीकरण की चिट्ठी निकाली जा रही है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुबंध रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होगी।​नियमों की उड़ाई गई धज्जियांः​पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मेडिकल कचरे को खुले में जलाना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जिसमें 5 साल तक की जेल का प्रावधान है। अब देखना यह है कि क्या यह कार्रवाई महज कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगी या वाकई मुंगेर के स्वास्थ्य महकमे में जवाबदेही का नया अध्याय शुरू होगा। जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस बदलाव चाहती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।