मुंगेर : जमीन विवाद में मारपीट, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के मगंनियातरी गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा है।

हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के मगंनियातरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना में एक पक्ष से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों के द्वारा जख्मी महिला मंगनियातरी गांव निवासी श्याम मोहन यादव की पत्नी रुबी देवी को गंभीर अवस्था में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार, संजीव कुमार, छोटू यादव, लाल मोहन यादव आदि से हम लोगों का जमीन विवाद चल रहा है।
जिसको लेकर आज इन लोगों ने रुबी देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया। वही दूसरे पक्ष से प्रदीप कुमार के पुत्र अमित कुमार को चोट आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


