Hindi NewsBihar NewsMunger NewsKumar Pranay Celebrates Victory Returns to Tarapur with Family and Supporters
निर्वाचित हुए विधायक पुत्र को मां ने तिलक लगाकर जनता की सेवा करने का दिया आशीर्वाद

निर्वाचित हुए विधायक पुत्र को मां ने तिलक लगाकर जनता की सेवा करने का दिया आशीर्वाद

संक्षेप: तारापुर पहुंचे भाजपा विधायक कुमार प्रणय का समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनकी मां ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका सम्मान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Sun, 16 Nov 2025 01:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

तारापुर, निज संवाददाता। मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए एनडीए के भाजपा विधायक कुमार प्रणय शनिवार को चुनाव जीत के बाद पहली बार अपने पैतृक आवास तारापुर पहुंचे। उनके साथ उनके अनुज कुमार प्रणव भी मौजूद थे। घर पहुंचते ही परिवार और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।आवास पर पहुंचने पर विधायक की मां मीरा देवी ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोनों भाइयों की आरती उतारी और उनके उज्ज्वल भविष्य व जनसेवा में समर्पण के लिए आशीर्वाद दिया। मां ने उनके ललाट पर तिलक लगाते हुए कहा कि पुत्र को जनता ने जो विश्वास दिया है, वह सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर कुमार प्रणय के आगमन की जानकारी मिलते ही तारापुर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में समर्थक,एनडीए से जुड़े स्थानीय नेता एवं प्रियजन उनके घर पहुंचने लगे। लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत की बधाई दी। इस दौरान समर्थकों ने कुमार प्रणय जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, सम्राट चौधरी जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए। विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा मैं एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में हमेशा संगठन के प्रति समर्पित रहा हूं। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम राज,शंभू शरण चौधरी,लोजपा के मिथिलेश कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष पिंटू साह,रोमित राज,पिंटू राज नितेश धोष,शेखर धोष, सुमित कुमार,मुकेश दास,प्रवीण सिंह,अवधेश गुप्ता,चन्द्रशेखर कुमार विष्णु,आनंदी पंडित, अजय चौधरी,शेखर शर्मा,रंजीत साह सहित अन्य मौजूद थे।