ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरश्रद्धा और उल्लास से मनायी कृष्ण जन्माष्टमी

श्रद्धा और उल्लास से मनायी कृष्ण जन्माष्टमी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को गृहस्थों ने जन्माष्टमी मनाया। बुधवार को वैष्णव कृष्ण जन्मोत्सव...

श्रद्धा और उल्लास से मनायी कृष्ण जन्माष्टमी
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 12 Aug 2020 05:44 AM
ऐप पर पढ़ें

श्री कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को गृहस्थों ने जन्माष्टमी मनाया। बुधवार को वैष्णव कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।

कोरोना संक्रमण को लेकर इसबार ठाकुरबाड़ियों में सादगी से जन्माष्टमी मनाई गई। बबुआ घाट स्थित ठाकरबाड़ी में भगवान कृष्ण की पूजा और आरती के बाद केक काटा गया। भकतों ने सोशल डिसटेंसिंग ो ध्यान में रखते हुए केक काटकर भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

संस्कार भारती मुंगेर की ओर से 38वीं कृष्णा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करोना महामारी के दौर में इस बार भव्य शोभा यात्रा स्थगित कर सम्पूर्ण आयोजन ऑनलाइन किया गया। अभिभावकों ने बच्चों को कृष्ण, राधा और सुदामा के रूप में सजा कर उनके अभिनय का वीडियो बना कर भेजा। तीन समूहों मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे समूह क जिसमें 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चे थे उसमे प्रथम अपूर्व केशव, द्वितीय रोली राज और तृतीय वर्तिका गुप्ता व देवांश केशरी रहे। समूह ख में 3 से 6 वर्ष के बच्चे थे उनमें समृद्धि सिंह प्रथम, अमृत राज द्वितीय और अर्णव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में मंत्री रितेश कुमार, यज्ञदीप ने योगदान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें