ईशान इलेवन ने पांच विकेट से जीता मैच

Feb 06, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

सहरसा के कोसी स्पोर्ट्स अकैडमी में द्वितीय वास मार्ट कप अंडर 12 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने कहा कि इस अकादमी का प्रयास खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने में महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में चार टीमें शामिल हैं और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

ईशान इलेवन ने पांच विकेट से जीता मैच

सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर में अवस्थित कोसी स्पोर्ट्स अकैडमी के मैदान में द्वितीय वास मार्ट कप अंडर 12 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन करते खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने कहा की इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई और अन्य कोई संस्था प्लेटफार्म नहीं दे पाती है। वहां कोसी स्पोर्ट्स अकादमी की बेहतरीन पहल है। अकादमी सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमों को शामिल किया गया है।फाइनल सात फरवरी को होगा। सभी मैच निर्धारित 20-20 ओवरों का होगा । उजले बॉल और रंगीन पोशाक के साथ खेला जाएगा।ईशान 11 ने टास जीत पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 15 ओवर के मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए।इंसान

ने 29 रन एवं वेदांत ने 11 रन बनाया।टीम तन्मय 11 के आरव एवं हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए।तन्मय 11 की टीम ने 10 ओवर में 93 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। सुधांशु ने नाबाद 44 एवं शाश्वत में 21 रनों का योगदान दिया।आयुष ने 2 विकेट लिए। मौके पर क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी ,मंत्री अमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत ,जिला योग संघ सचिव अमन सिंह ,जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन , वाश मार्ट प्रोपराइटर विप्लव रंजन ,खो खो संघ सचिव सैयद समी अहमद, साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू ,बैडमिंटन संघ संयुक्त सचिव दीपक, कुमर टोला स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह, चंदन पुडु थे।अंपायर अकादमी के जूनियर कोच कुणाल चौधरी, राहुल सिंह और स्कोरर पंकज ठाकुर थे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।