खगड़िया : कोसी व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि
जिले से बहने वाली नदियों के केजलस्तर में कभी वृद्धि तो कभी गिरावट का दौर जारी है। फिलहाल अभी कोसी व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जबकि बागमती नदी का जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है।...
खगड़िया। एक प्रतिनिधि
जिले से बहने वाली नदियों के केजलस्तर में कभी वृद्धि तो कभी गिरावट का दौर जारी है। फिलहाल अभी कोसी व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जबकि बागमती नदी का जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है। वहीं गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तीन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सिर्फ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.67 सेंटीमीटर नीचे है।
इधर जिला प्रशासन द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार की सुबह छह बजे बागमती नदी का जलस्तर संतोष स्लूईस गेट के समीप समुद्र तल से 38.30 मीटर ऊंचाई पर दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर कोसी नदी बलतारा के समीप समुद्र तल से 35.87 मीटर ऊंचाई पर बहने की बात बताई गई। जबकि बूढ़ी गंडक नदी काके वास्तविक जलस्तर 36.80 मीटर दर्ज की गई। वहीं गंगा नदी का वास्तविक जलस्तर 33.40 मीटर पर बह रही है। बताया जाता है कि कोसी नदी जहां खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर है। जबकि बागमती नदी खतरे के निशान से दो मीटर 67 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जबकि बूढ़ी गंडक नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है। इधर जल संसाधन विभाग के कर्यपालक अभियंता गोपाल चन्द्र मिश्र ने सभी तटबंध सुरक्षित बताया है।