ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरखगड़िया : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी

खगड़िया : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी

नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला थाना में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि महिला थाना पुलिस द्वारा पीड़िता का गुरुवार को मेडिकल भी कराया गया। उल्लेखनीय है कि महिला थाना में...

खगड़िया : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 21 May 2020 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया। एक प्रतिनिधि

नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला थाना में तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि महिला थाना पुलिस द्वारा पीड़िता का गुरुवार को मेडिकल भी कराया गया। उल्लेखनीय है कि महिला थाना में दिए आवेदन में 14 वर्षीया पीड़िता की मां ने महिला थाना में गत 20 मई को आवेदन दिया कि वह अपनी बेटी के साथ 15 मई को सोई हुई थी। इसके बाद हथियार के बल पर तीन युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी को मकई खेत ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में पूर्व में पीड़िता ने अलग बयान दी थी। इधर महिला थाना के थानाध्यक्ष मनी कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी करा लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें