ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरखगड़िया : लॉकडाउन की घोषणा के बाद बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

खगड़िया : लॉकडाउन की घोषणा के बाद बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

डीएम आलोक रंजन घोष द्वारा पांच दिनों का लॉकडाउन की घोषणा के बाद गुरुवार को जिले के विभिन्न बाजारों में ही सामान खरीदने लोंगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि खगड़िया जिले में 10 से 14 जुलाई तक लॉकडाउन...

खगड़िया : लॉकडाउन की घोषणा के बाद बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरThu, 09 Jul 2020 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम

डीएम आलोक रंजन घोष द्वारा पांच दिनों का लॉकडाउन की घोषणा के बाद गुरुवार को जिले के विभिन्न बाजारों में हीसामान खरीदने लोंगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि खगड़िया जिले में 10 से 14 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। जैसे ही यह सूचना आमलोंगों तक पहुंची घरेलू व किराना समान खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के चौथम प्रखंड के के सोनवर्षा घाट, पिपरा, करुआमोड़ एवं चौथम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी। एक दिन पहले ही चौथम पुलिस द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला गया था। इसके बाद लोंगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। इधर सामान खरीदने बाजार आई सुषमा देवी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सामान खरीदने के लिए बाजार अाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें