खगड़िया ; महिला को पीटकर किया घायल
चौथम थाना क्षेत्र के रुपनी गांव में सोमवार को एक महिला को पीटकर घायल कर दिया गया। घायल महिला रूपनी गांव निवासी राजाराम रजक की पत्नी रंजना देवी बतायी जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती...
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 24 Aug 2020 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें
खगड़िया। एक प्रतिनिधि
चौथम थाना क्षेत्र के रुपनी गांव में सोमवार को एक महिला को पीटकर घायल कर दिया गया। घायल महिला रूपनी गांव निवासी राजाराम रजक की पत्नी रंजना देवी बतायी जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल महिला के पति के आवेदन पर चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर आरोप लगाया गया कि पड़ोस के ही सोनेलाल रजक के पुत्र प्रीतम रजक ने महिला के साथ मारपीट की। वहीं रुपये एवं जेवरात छीनने का भी आरोप लगाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कपीड़िता के पति के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।