आरएसके के प्रभारी प्रधानाध्यापक को शोकॉज

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर के आरएसके प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्मी कपूर से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। आदेशपाल बाबूलाल मरांडी ने उन पर गाली गलौच और जातिसूचक आरोप लगाए हैं। डीईओ ने गंभीरता से मामले का संज्ञान लेते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

आरएसके के प्रभारी प्रधानाध्यापक को शोकॉज

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुंगेर कार्यालय की ओर से जारी आदेश में नगर के आरएसके प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्मी कपूर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्रवाई विद्यालय के आदेशपाल बाबूलाल मरांडी के द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने जारी पत्र में बताया है कि, आदेशपाल बाबूलाल मरांडी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्मी कपूर पर गाली गलौच, जातिसूचक एवं अपमानित करने का आरोप लगाया है। डीईओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए पत्र में बताया कि परिवादी के द्वारा लगाया गया आरोप गंभीर प्रवृति का है।

यह कृत्य पद का दुरुपयोग, मनमानेपन और बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के प्रावधानों का उल्लंघन है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराएं। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आरोपों के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।