
वेतन भुगतान की मांग , कार्यपालक पदाधिकारी का किया घेराव
हवेली खड़गपुर में सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। सफाई कर्मियों को प्रताप सेवा संकल्प द्वारा समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर जाना पड़ा।...
हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर नगर परिषद कार्यालय में शनिवार की देर शाम वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव किया। सूचना हवेली खड़गपुर थाना पुलिस को दि गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार सफाई कर्मियों को दो कार्यकारी एजेंसी, कृषि एजुकेशन एंड हेल्थ सेवा संस्थान के द्वारा समय पर वेतन का भुगतान कर दिया जाता है। लेकिन प्रताप सेवा संकल्प के द्वारा सफाई कर्मियों का हर महीने की 10 तारीख को वेतन भुगतान करना होता है। लेकिन कभी भी प्रताप सेवा संकल्प कार्यकारी एजेंसी के द्वारा सफाई कर्मियों को समय पर भुगतान नहीं किया गया।
जिसके कारण अगस्त माह में भी सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी थी और दूसरी बार 10 सितंबर से सफाई कर्मी वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल पर चले गए। जिससे नगर में साफ सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े का अंबार के कारण कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने संग्रामपुर से सफाई कर्मी मंगाकर नगर की साफ सफाई कराने की कोशिश की, जिसका विरोध सफाई कर्मियों ने कर दिया। शनिवार की देर शाम नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा की एवं कार्यपालक पदाधिकारी से कार्यालय के जरिए ही वेतन भुगतान की मांग करने लगे। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद इनामुल हक, पार्षद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन निशा कुमारी, पूजा कुमारी समेत अन्य पार्षद ने भी सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। किंतु सफाई कर्मी महीने की 10 तारीख को वेतन भुगतान की मांग पर अड़े रहे। और कहा कि जब तक हमारा भुगतान नहीं होगा तब तक नगर की सफाई नहीं होगी बाहर के मजदूरों को खदेड़ दिया जाएगा। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन ने कहा कि प्रताप सेवा संकल्प कार्य एजेंसी की मनमानी के कारण मजदूरों का समय से भुगतान नहीं हो पता है जबकि नगर परिषद कार्यालय से समय से सभी मजदूरों का वेतन का भुगतान कर दिया जाता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




