Munger News: राधे-राधे बोल, भजन पर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
Munger News: खड़गपुर में झूलनोत्सव का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न ठाकुरबाड़ियों में कथा कार्यक्रम, भक्ति भजन, और झांकी का आयोजन हुआ। बच्चों और युवाओं ने भव्य भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। उपस्थित सभी ने भक्ति संगीत के सुरों का आनंद लिया।

Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में उत्साह, उमंग भरे वातावरण में झूलनोत्सव मनाया गया। विभिन्न ठाकुरबाड़ियों में भक्ति भजन और झांकी के अलावा कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तुति
मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में पंडित अरुण कुमार पाठक और अभिषेक पाठक के संयोजन में आयोजित भक्ति संगीत के सुरमयी कार्यक्रम भजन संध्या में बच्चे बच्चियों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत समूह स्वर में गणेश वंदना से किया गया। रागिनी पाठक और पूनम ने झूलन गीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। देविका पाठक, परी, पिंकी, संकित, नीतीश, अनुकृति साहा, रजनी साहा, लक्ष्य, दिव्यांश, अनुष्का, अंशुप्रिया, रिया, श्रुति, कृतिका, दीपिका, दिव्यांश राज, अंश राज, आस्था आदि ने भजन की सुरीली प्रस्तुति दी।
भजनों का मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव
अभिनव पाठक ने राधे-राधे बोल भजन से श्रोता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रागिनी पाठक ने सधी आवाज में ओम नमः शिवाय भजन से श्रोताओं का भरपूर आशीर्वाद बटोरा। साधना पाठक ने भजन पेश किया। अभिषेक पाठक ने तू प्यार का सागर है कि प्रस्तुति दी। पंकज, मनोज ने भी भजन प्रस्तुत किया। नाल पर मनोज कुमार रघु और सन्नी झा संगत कर रहे थे। जबकि आर्गन पर अभिनव ने कुशल संगत किया। इस मौके पर डॉ. दिलीप कुमार पाल, राम कुमार सिंह, आशीष कुमार, राजा कुमार, रानू चौरसिया, प्रमोद केशरी, आशीष आनंद, मुकेश केशरी, मनोहर गुप्ता आदि मौजूद थे।


