मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में नामजद गिरफ्तार
Mar 15, 2026 02:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
धरहरा थाना और सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में रामू कुमार को गिरफ्तार किया। वह मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में नामजद था। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। मामला सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 61/26 से संबंधित है।

धरहरा, एक संवाददाता। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात धरहरा थाना और सूर्यगढ़ा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 61/26 में नामजद अभियुक्त रामू कुमार, पिता पप्पू कुमार पासवान, ग्राम औड़ा बगीचा को धरहरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह मामला मारपीट और हत्या के प्रयास से संबंधित बताया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


