Munger News: जिउतिया को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, 40 फीसदी तक महंगी हुईं साग-सब्जियां
Munger News: मुंगेर में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। महिलाएं शनिवार को निर्जला व्रत रखेंगी। बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही, सब्जियों की कीमतों में 30-40% की बढ़ोतरी हुई। नहाय-खाय के लिए जरूरी साग-सब्जियों की खरीदारी की गई। पूजन सामग्री और फल की भी खरीदारी की गई।

Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार को पारण के साथ व्रत संपन्न होगा। जिउतिया व्रत को लेकर गुरुवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। नहाय-खाय को लेकर साग-सब्जियों की मांग बढ़ने से कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, आम दिनों की तुलना में साग-सब्जियों की कीमत में 30 से 40 फीसदी तक वृद्धि हुई। सबसे अधिक तेजी सतपुतिया की कीमत में रही। सतपुतिया 160 रुपये किलो तक बिका। वहीं झिंगली 80 रुपये, जबकि परवल, कच्चू और बैगन 60-60 रुपये किलो तक बिके। विभिन्न प्रकार के साग की कीमतों में भी तेजी रही। पोय साग 80 रुपये और नोनी साग 60 रुपये किलो तक बिका。
सब्जियों की कीों में भारी उछाल
सब्जियों की कीों में भारी उछाल के बावजूद महिलाओं ने नहाय-खाय के लिए जरूरी साग-सब्जियों की जमकर खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही सब्जी दुकानों पर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि पर्व को लेकर सामान्य दिनों की अपेक्षा सब्जियों की मांग बढ़ी है।
पूजन सामग्री की भी हुई खरीदारी
जिउतिया को लेकर महिलाओं ने पूजन सामग्री और फल की भी खरीदारी की। नहाय-खाय के दिन जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। पूजा में चावल से बने अनारसा और खज्जी का भोग लगाया जाता है। बाजार में अनारसा 140 रुपये और खज्जी 160 रुपये किलो बिका। इसके अलावा फल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।


