20 अक्टूबर को मुंगेर में जदयू की होगी बैठक

Oct 19, 2024 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर में 20 अक्टूबर को मुंगेर जिला जदयू अध्यक्ष नचिकेता मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने की योजना पर चर्चा होगी। इसमें...

20 अक्टूबर को मुंगेर में जदयू की होगी बैठक

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतने की तैयारी को लेकर दिनांक 20 अक्टूबर दिन रविवार को मंगल मूर्ति पैलेस मुंगेर में 11:00 बजे दिन में मुंगेर जिला जदयू अध्यक्ष नचिकेता मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला जदयू प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने बताया कि बैठक में मुंगेर जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रखंड के कार्यकारिणी के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर प्रमंडल के कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तीनों विधानसभा के प्रभारी उपस्थित रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।