JDU is doing public relations regarding the success of Karpuri Jayanti कर्पूरी जयंती की सफलता को ले जदयू कर रहा जनसंपर्क, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsJDU is doing public relations regarding the success of Karpuri Jayanti

कर्पूरी जयंती की सफलता को ले जदयू कर रहा जनसंपर्क

मुंगेर, निज संवाददाता :जदयू के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को नंद कुमार पार्क...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 6 Jan 2024 12:31 AM
share Share
Follow Us on
कर्पूरी जयंती की सफलता को ले जदयू कर रहा जनसंपर्क

मुंगेर, निज संवाददाता :जदयू के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को नंद कुमार पार्क स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश सचिव संतोष साहनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य मनोरंजन मजूमदार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि 24 जनवरी को पटना के भेटनरी मैदान में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती कार्यक्रम में जिला से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। संतोष साहनी ने हजारों की संख्या में जयंती कार्यक्रम में शिरकत करते हुए समारोह को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग का आह्वान किया। मौके पर प्रशांत कुमार, शिवम मंडल, बाल कृष्ण दास, अमित कुमार, वीरेन्द्र सिंह निषाद, सत्यजीत प्रकाश, सैयदा हीना नाजनीन सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें