इंजीनियर रोहित चौधरी को विधान परिषद उम्मीदवार बनाने की उठी मांग
आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए जदयू कार्यकर्ताओं में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। युवा नेता इंजीनियर रोहित चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की गई है। पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने नीतीश कुमार को आवेदन भेजकर रोहित चौधरी की विधान परिषद सदस्य के रूप में नियुक्ति की अपील की है।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में तारापुर विधानसभा क्षेत्र के युवा जदयू नेता एवं इंजीनियर रोहित चौधरी को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग जदयू के पूर्व प्रवक्ता सह विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार रघु ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन भेजकर किया है। जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु ने इं. रोहित चौधरी को विधान परिषद सदस्य बनाने का आग्रह किया है।आवेदन में बताया गया कि वर्ष 2021 के उपचुनाव में रोहित चौधरी ने पार्टी प्रत्याशी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान दिया है। साथ ही मुंगेर जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में जदयू संगठन को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। मनोज कुमार रघु ने कहा कि यदि इंजीनियर रोहित चौधरी को विधान परिषद भेजा जाता है तो इससे तारापुर विधानसभा सहित पूरे मुंगेर जिले में जदयू संगठन को और मजबूती मिलेगी। आवेदन की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उम्रेश कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


