जदयू के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कुंदन प्रसून को बनाया हवेली खड़गपुर नगर निर्वाचन पर्यवेक्षक

Feb 13, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जनता दल यूनाइटेड ने मुंगेर जिले में 2025-2028 के संगठनात्मक चुनाव के लिए विभिन्न प्रखंडों में निर्वाचन पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। हवेली खड़गपुर में बिपिन कुमार सिंह और अनुज सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जदयू के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कुंदन प्रसून को बनाया हवेली खड़गपुर नगर निर्वाचन पर्यवेक्षक

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड मुंगेर जिला इकाई की ओर से वर्ष 2025-2028 के संगठनात्मक चुनाव को लेकर विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी और प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंजनी कुमार और जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रेम मोहन सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार हवेली खड़गपुर प्रखंड में बिपिन कुमार सिंह को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी तथा अनुज सिंह को प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं हवेली खड़गपुर नगर इकाई में संजय सिंह कुशवाहा को निर्वाचन पर्यवेक्षक और धपरी निवासी कुंदन प्रसून को निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंजनी कुमार और जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रेम मोहन सिंह ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड और नगर इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सदस्यता सत्यापन, वार्ड एवं बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करने तथा चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर नगर निर्वाचन पर्यवेक्षक कुंदन प्रसून समेत मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।