जमुई : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर, बाइक सवार दो की मौत
जमुई से असद खान की रिपोर्ट जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी मोह के

जमुई से असद खान की रिपोर्ट जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी मोह के पास बुधवार सुबह तीन बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कैलाश रावत (45 वर्ष), पिता सुरेंद्र रावत और मंटू रावत (40 वर्ष), पिता शिवकुमार रावत के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सौरभ कुमार (24 वर्ष), पिता जितेंद्र रावत के रूप में की गई है। तीनों गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खैरा के रायपुरा गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
बताया जाता है कि यह बारात झारखंड के गिरिडीह जिला के राय धनबाद से आई थी। समारोह से लौटने के दौरान हरदी मोह के पास तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण उनकी बाइक आगे चल रहे फल लदे पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैलाश रावत और मंटू रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक व उपचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया बारात से घर वापस बाइक से लौट रहे थे। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई,एक सौरभ कुमार घायल हो,जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि बाइक सौरभ चला रहा था।मृतक कैलाश रावत और मंटू रावत शादीशुदा है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे,सभी आपस में दोस्त थे। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप और बाइक की टक्कर में दो की मौत हुई है, एक घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


