जमालपुर प्रखंड कार्यालय में बड़ा हादसा टला, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची कर्मचारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

जमालपुर प्रखंड कार्यालय में एक बड़ा हादसा टल गया जब जर्जर भवन का छज्जा अचानक गिर गया। इस घटना में कर्मचारी निमीशा साह को हल्की चोट आई। नए हाईटेक प्रखंड कार्यालय का निर्माण रामनगर में 2027 में पूरा होगा।

जमालपुर प्रखंड कार्यालय में बड़ा हादसा टला, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची कर्मचारी

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब वर्षों पुराने जर्जर भवन का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में कार्यालय की कर्मचारी निमीशा साह बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि छज्जे का भारी टुकड़ा उनकी पीठ को छूते हुए जमीन पर गिरा, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। गनीमत रही कि मलबा उनके सिर पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूत्रों ने बताया कि निमिशा साह रोज की तरह अपने केबिन में बैठकर कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। घटना के बाद पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी अपनी-अपनी सुरक्षा के लिए बाहर निकल आए और काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना की सूचना पर बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया और कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी。

नया हाईटेक प्रखंड-अंचल कार्यालय का निर्माण

रामनगर में बन रहा नया हाईटेक प्रखंड-अंचल कार्यालय, 2027 में होगा चालू।

जमालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय के लिए अब नया भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। रामनगर स्थित सिंचाई विभाग की करीब दो एकड़ जमीन पर आधुनिक परिसर तैयार किया जा रहा है। लगभग 30.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में कुल छह भवन बनाए जाएंगे, जिसमें प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, सभागार, हाईटेक कंप्यूटर कक्ष, दस्तावेज कक्ष और शौचालय जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही बीडीओ और सीओ के लिए आवासीय भवन भी तैयार होगा। लेकिन इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने में करीब साल भर और समय लगेगा।

जर्जर भवन की स्थिति

70 वर्षों से जर्जर भवन में चल रहा प्रखंड व अंचल कार्यालय।

जमालपुर को 1954 में प्रखंड का दर्जा मिला था और 1956 से ही कार्यालय किराए के जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बरसात के दिनों में छत टपकने से महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नुकसान होता रहा है। बढ़ती आबादी और कार्यभार के बावजूद भवन की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था। अब नए भवन के निर्माण से कर्मचारियों और आम जनता दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर जर्जर भवन की सच्चाई उजागर कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जमालपुर प्रखंड कार्यालय में कब हादसा हुआ?
जमालपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को हादसा हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।