जोगीरा सारारारा...पर रातभर झूमे श्रोता

Mar 01, 2026 01:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर में श्याम बाबा कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का समापन गीत, संगीत और झांकी प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक हर्ष शर्मा ने गणेश वंदना से की। हरियाणा और दिल्ली के कलाकारों ने भव्य झांकियां पेश की, जिससे भक्तों का मन मोह लिया।

 जोगीरा सारारारा...पर रातभर झूमे श्रोता

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर श्याम बाबा कमेटी की ओर से मनाए जा रहे दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का समापन शुक्रवार की देर रात्रि में गीत, संगीत और झांकी की प्रस्तुतियां के साथ किया गया। बाबा की शान में एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत जमालपुर के उभरता भजन गायक हर्ष शर्मा ने गणेश वंदना से की। इसके बाद घर में पधारो गजानंद जी, होली खेले रधुवीरा अवध में होली खेले रधुवीरा और जोगीरा सारारारा के भजनों की बोल सुनाकर भक्तों को झुमा दिया। वहीं हरियाणा से आए जतिन जिंदल ने होली खेले रंग और गुलाल से सहित अन्य प्रस्तुति दी।

इधर, हरियाणा और दिल्ली के ग्रुप टीम ने विभिन्न देवी-देवताओं और श्रीकृष्ण-राधा रास लीला पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया। इससे पूर्व अखंड ज्योत के मुख्य यजमान संजय अग्रवाल और अलका अग्रवाल थे। वहीं पुरोहित शिव शंकर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करायी। मौके पर गणेश शर्मा, अध्यक्ष रितेश गर्ग, मंत्री सुमति जलान, गिरधर संघई, दामोदर शर्मा, गोपाल शर्मा, कमलेश खेतान, संदीप अग्रवाल, प्रशांत जोशी, विशाल संघई, शिवम मस्कारा, सुजीत संघई, दिनेश जोशी, योगेश गोपाल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गुड्डू छापरिया, कौशल, श्याम, रीतेश, दीक्षित, विकास सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।