Hindi NewsBihar NewsMunger NewsJamalpur Railway Workshop Employees Receive Mass Promotions for New Year
नए साल में सीडब्लूएम ने दी 1586 रेल कर्मियों को पदोन्नति का लाभ, रेलकर्मी व यूनियन नेता गदगद

नए साल में सीडब्लूएम ने दी 1586 रेल कर्मियों को पदोन्नति का लाभ, रेलकर्मी व यूनियन नेता गदगद

संक्षेप:

जमालपुर रेल इंजन कारखाने के कर्मचारियों को नववर्ष पर एक साथ 1586 पदोन्नतियाँ मिली हैं। सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने कर्मचारियों को अलग-अलग स्तरों पर प्रमोशन दिया है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ने इस निर्णय का स्वागत किया है, जिससे कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद है।

Jan 03, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर के कर्मचारियों के लिए नववर्ष खुशी के साथ आयी है। जमालपुर वर्कशॉप के सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने नए साल में करीब 1586 रेलकर्मचायिों को एक साथ पदोन्नति का लाभ दिया है। इससे पदोन्नति लेने वालों कर्मचारी सहित रेल यूनियन नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सीडब्लूएम विनय वर्णवाल ने कारखाना में कार्यरत रेल कर्मियों को वर्षों बाद 28 लेवल स्तर पर प्रमोशन दिया गया है। इसमें हेल्पर से टेक्नीशियन 3, टेक 3 से टेक 2, टेक 2 से टेक वन, टेक 1 से सीनियर टेक्नीशियन पद एवं लेखापाल विभाग में कर्मचारियों को सीधा पदोन्नति मिली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने कहा कि कर्मचारियों के पदोन्नति मिलने से निश्चित ही वर्कशॉप में उत्पादन क्षमता विकसित होगी। तथा गुणवत्तापूर्ण कार्यों के बदौलत जमालपुर वर्कशॉप का भविष्य उज्ज्वल होगा। पदोन्नति कारखाना के विकास में पंख लगाने का काम करेगा: इधर, ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस (ईआरएमसी), ब्रांच वन एवं टू के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने पर सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल को बुके देकर सम्मानित किया, तथा धन्यवाद दिया। मौके पर ईआरएमसी के केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि यह पदोन्नति कारखाना के विकास में पंख लगाने का काम करेगा। कर्मचारियों को सही समय पर पदोन्नति मिलने से कार्यों में जोशपूर्ण व गुणवत्तापूर्ण कार्य को अंजाम दिया जा सकेगा। ईआरएमसी, वर्कशॉप शाखा के ब्रांच टू के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सचिव कृष्णा कुमार, ब्रांच वन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा और सचिव राकेश कुमार सहित अन्य ने कहा कि इस पदोन्नति का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। तथा इसकी शुरूआत आठवें पे कमिशन से होगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वर्षों बाद रेलकर्मियों को पदोन्नति सीडब्लूएम की अगुवाई में दी गयी है। इसके लिए यूनियन सीडब्लूएम को धन्यवाद देती है।