Munger News: जमालपुर स्टेशन पर तीन मोबाइल के साथ कथित अंतरराज्यीय पॉकेटमार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

Munger News: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एक युवक को तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी यात्रियों के मोबाइल चोरी कर किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने के इरादे से स्टेशन पहुंचा था। उसके खिलाफ जीआरपी जमालपुर में मामला दर्ज किया गया है। आईसीजेएस जांच में आरोपी के खिलाफ नौ पुराने मामलों का रिकॉर्ड भी मिला।

Munger News: जमालपुर स्टेशन पर तीन मोबाइल के साथ कथित अंतरराज्यीय पॉकेटमार गिरफ्तार

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ की सीआईबी टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने रविवार की मध्यरात्रि जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के भागलपुर छोर से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसके बैग से तीन पुराने मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत 1.10 लाख रुपये बताई है। गिरफ्तार युवक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहापुल परिया निवासी करण कुमार उर्फ प्रह्लाद (25) के रूप में हुई है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी जमालपुर को सौंप दिया गया। जमालपुर सीआईबी के इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के मोबाइल चोरी कर किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने के इरादे से स्टेशन पहुंचा है। कांस्टेबल रवि, गौतम कुमार, संजय कुमार सुमन, रणवीर कुमार तथा आरपीएफ जमालपुर पोस्ट के एएसआई मोती लाल के साथ मौके पर पहुंचे, तथा प्लेटफॉर्म पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान काले रंग की बैग लेकर तेजी से जा रहे युवक पर संदेह हुआ। जवानों ने उसे रुकने को कहा तो वह भागने लगा। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर प्लेटफॉर्म के शेड के पास उसे पकड़ लिया।

बरामद मोबाइल और पूछताछ

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान बैग से एक सफेद रंग का एप्पल आईफोन, एक काले रंग का वीवो एंड्रॉयड फोन और एक नीले-गुलाबी रंग का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। तीनों फोन में सिम कार्ड नहीं था। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बरियारपुर और जमालपुर के बीच चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने और उन्हें दूसरे व्यक्ति को सौंपने की बात कही। हालांकि, वह मोबाइल किसे देने वाला था, इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसलिए गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी व बरामद सामानों के साथ जीआरपी जमालपुर में कांड संख्या 83/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ पुराने मामलों का रिकॉर्ड

9 पुराने मामलों का है रिकॉर्ड

सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि आईसीजेएस प्रणाली में जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ जमालपुर जीआरपी, बरियारपुर थाना, पटना जीआरपी और भुवनेश्वर जीआरपी सहित विभिन्न थानों में दर्ज कुल नौ पुराने मामलों का रिकॉर्ड मिला है। इनमें चोरी, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 4 अक्टूबर को बरियारपुर और रतनपुर स्टेशन के बीच चलती ट्रेन की खिड़की से लटककर यात्री का मोबाइल झपटने की कोशिश और फिर ट्रेन से कूदकर भागने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करण कुमार उर्फ प्रह्लाद के रूप में की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जमालपुर रेलवे स्टेशन पर युवक को कहां से गिरफ्तार किया गया?−
उसे प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 के भागलपुर छोर पर प्लेटफॉर्म के शेड के पास पकड़ा गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: जमालपुर स्टेशन पर तीन मोबाइल के साथ कथित अंतरराज्यीय पॉकेटमार गिरफ्तार